Breaking News

विद्युत वितरण खंड तृतीय पर तीन दिवसीय विशाल मेगा कैंप का आयोजन

Spread the love

बिसौली। विद्युत वितरण खंड तृतीय पर तीन दिवसीय विशाल मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जो 17, 18 एवं 19 जुलाई तक आयोजित होगा।
विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली के एक्सईएन नरेंद्र चौधरी ने एक वार्ता में बताया कि इस कैंप में नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने सहित अन्य उपभोक्ता की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। मेगा कैंप में प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प टैक्स पर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप में उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करने का समय सुबह 10:00 से शाम 5:00 तक निर्धारित किया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भागीरथी गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

Spread the loveबिल्सी। नगर की दयालु मित्रगण सेवा समिति की ओर से सोमवार को कछला …