Breaking News

पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी के मंडल अध्यक्ष बनें कृपाल सिंह

Spread the love

पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी के मंडल अध्यक्ष बनें कृपाल सिंह

बदायूं : पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त कृपाल सिंह बरेली मंडल अध्यक्ष बनें।
पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बीएन खरे के नेतृत्व में 15 जुलाई को जूम मीटिंग हुई। जिसमें पदाधिकारी ने सर्वसम्मति से शिक्षा के प्रति उनकी लग्न और निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक कृपाल सिंह को बरेली मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। सहारनपुर मंडल के मनोज कुमार, चित्रकूट से अशोक कुमार शुक्ला, मेरठ से मोहम्मद मतीन अंसारी, आजमगढ़ से डा. सदाशिव तिवारी, मिर्जापुर से उमाशंकर सिंह, देवीपाटन से मुनव्वर मिर्जा, बस्ती से बाबूराम वर्मा, लखनऊ से अशोक कुमार प्रजापति, मुरादाबाद से दीपक पुंडीर, झांसी से व्यंजना सिंह, आगरा से बीएस गौतम, वाराणसी से जयप्रकाश रावत, कानपुर से जफर अख्तर, गोरखपुर से खुर्शीद अहमद, अयोध्या से विवेक मिश्रा, अलीगढ़ से संजीव कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष चुना गया है। जबकि प्रयागराज मंडल के लिए अभी रिक्त स्थान रखा गया है। प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल सिंह समेत तमाम शिक्षक शिक्षाओं ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाइयां दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …