Breaking News

दो महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान एक महिला की मृत्यु

Spread the love

सहसवान: कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही दो महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई। दूसरी महिला का उपचार चल रहा है। घायल महिला के पति ने पुलिस को वाहनचालक के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव होतीपुर निवासी जुगेंद्र ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि सोमवार को उनकी पत्नी उर्मिला और भगवान श्री पत्नी प्रेमपाल सहसवान आने के लिए गांव के पास सड़क किनारे बैठी थीं। बिसौली से सहसवान की ओर आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सहसवान के निजी अस्पताल ले गए। यहां से हालत गंभीर होने पर भगवान श्री को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर भगवान श्री की मृत्यु हो गई। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला उर्मिला के पति जुगेन्द्र ने गांव सुल्तानपुर निवासी एक व्यक्ति को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

​कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम और एसएसपी ने कछला गंगा घाट पर परखा सुरक्षा चक्र

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल ​बदायूँ। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित …

error: Content is protected !!