Breaking News

बिल्सी विधायक की अध्यक्षता में टी बी के मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

बदायूं डाइट ऑडिटोरियम में हरीश शाक्य बिल्सी विधायक की अध्यक्षता में टी बी के मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें योग टीम संस्था के योगाचार्य श्री गिरधारी सिंह राठौर एवं उनके सदस्यों द्वारा 20 टी बी के मरीजों को गोद लिया गया l गोद लिए गए सभी टी बी के मरीजों को आज छठवीं पोषण पोटली उपलब्ध कराई गयी एवं उनका टी बी का इलाज पूर्ण होने तक उनके स्वास्थ्य की पूर्ण जिम्मेदारी भी ली गयी l जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया की टी बी के मरीज समय से पूर्ण 6 माह इलाज लेने पर पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेंगे और साथ ही उन्हें निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत 1000 रुपये प्रतिमाह डी.बी.टी के माध्यम से उनके खातों मे दिए जा रहे हैँ इसलिए कोई भी मरीज बीच में इलाज ना छोड़ें नहीं तो टी बी और ख़तरनाक हो सकती है, जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया की 1 जनवरी 2025 से 100 दिवसीय प्रधान मंत्री टी बी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है,शासन ने इसके अंतर्गत इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इस कार्यक्रम को आगे तक निरंतर जारी रखने का आदेश जारी किया है इसी के अंतर्गत जनपद में 11 जुलाई 2025 से दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमे आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्री घर घर जाकर टी बी के लक्षण वाले व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त कर ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगी जिसमें टी बी होने की सम्भावना अधिक होती है उन सभी की टी बी की जाँच एवं एक्स रे कराना है जिस से कोई टी बी का मरीज इलाज से छूट ना जाये l कार्यक्रम में योग टीम संस्था के योगाचार्य गिरधारी सिंह राठौर,एवं उनके सदस्य गण,डाक्टर जुगल किशोर, चंद्र प्रकाश, आवेश पाल सिंह, नवल किशोर, मुकेश सlरस्वत,विनोद सकसेना,योगेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, सुदेश सक्सेना, उपस्थित रहे l जिला क्षय रोग अधिकारी ने योग संस्था के योगाचार्य एवं उनके सदस्यों का धन्यवाद दिया एवं अपील की कि इसी तरह से और समाजसेवी संस्थाएं आगे आकर बढ़ चढ़कर टी बी के मरीजों को गोद लें जिस से उनके जीवन को बचाया जा सके यह बहुत ही पुण्य का कार्य हैं l


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी में एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों का प्रशिक्षण

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। कादरचौक के ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी पर विद्यालय प्रबंध …

error: Content is protected !!