Breaking News

बदायूं में खबरदार होशियार” बाल दुर्व्यापारियों से सावधान कोई भी न बचने पाए

Spread the love


‎आज दिनांक  19 जुलाई 2025 को *जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन* के सहयोग से *एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) कार्यक्रम* के अंतर्गत संचालित संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान द्वारा जनपद बदायूं ( उत्तर प्रदेश)  में विश्व मानव तस्करी ( दुर्व्यापार विरोधी दिवस) रेलवे स्टेशन बदायूं में खबरदार होशियार” बाल दुर्व्यापारियों से सावधान कोई भी न बचने पाए, बच्चों को इनसें बचाएं। में जारी आदेश के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय , जनपद बदायूं एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण  के कुशल निर्देशन में विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस 30 जुलाई 2025 को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे स्टेशन बदायूं  पर यात्रियों व आम जनमानस में व्यापक जन जागरुकता, अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शासन द्वारा जारी किए गए टोल फ्री  नंबर *18001027222* , रेलवे हेल्पलाइन *139,182* व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर *1098* पर तुरंत मिलायें। जागरुकता अभियान ‎जिसमें थाना प्रभारी  श्री अजय कुमार एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग बदायूं , हे0 का0 कुलदीप मिश्रा, हे0 का0 यतेन्द्र कुमार, हे0 का0 बलजीत सिंह और महिला का0 सपना चौधरी के साथ रेलवे स्टेशन बदायूं  में अभियान को निरंतर चलाया जा रहा है जिसमें प्लेटफार्म पर ट्रेनों से आने-जाने वाले सभी यात्रियों तथा स्टेशन के अलग-अलग स्थान पर बैठे सभी अन्य यात्रियों को बाल तस्करी की जानकारी दी गई, और प्लेटफार्म पर ठेला वाले, चाय की दुकान वाले, पान की दुकान वाले और टेंपो चालक, ई रिक्शा चालक व यात्रियों  को संस्था के प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह ने लोगों को बाल तस्करी के बारे में बताया कि  बच्चों को अपने साथ बहला फुसलाकर एक स्थान  से दूसरे स्थान में ले जाकर किसी खतरनाक कार्यों  को करने के लिए  मालिक से कुछ समय के लिए एक मुस्त राशि लेकर बेच देते है, स्टेशन पर ऑडियो वीडियो एवं साउंड के माध्यम से जागरूकता अभियान के संबंध में अनाउंसमेंट कराकर भी लोगों को जागरूक किया गया , प्लेट फॉर्म पर कैन ओ पी को लगा कर ट्रेनों से आने जाने वाले यात्रियों को पम्पलेट देकर जागरूक किया। इस मौके पर संस्था सचिव मीना सिंह, काउंसलर चेतना, और सुनील कुमार मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!