Breaking News

सांसद धर्मेन्द्र यादव आज सम्भल व बदायूँ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

Spread the love

समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक व सांसद मा0 धर्मेन्द्र यादव आज सम्भल व बदायूँ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
इसके अन्तर्गत बहजोई में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अथिति प्रो0 रामगोपाल यादव साथ विशिष्ट अथिति के रूप में मा0 धर्मेन्द्र यादव व मा0 आदित्य यादव उपस्थित रहे,गुन्नौर विधानसभा के अंतर्गत सत्यपाल यादव,सुमित यादव व पीयूष रंजन यादव के यहां आयोजित निजी कार्यक्रम में सम्मिलत रहे।
सहसवान विधानसभा के अंतर्गत दुर्वेश यादव,रुमाली सिंह (पूर्व प्रमुख),हाजी तौफ़ीक़,मम्मू मिर्ज़ा,गयासुद्दीन गुड्डू,मो0 हाफिज इरफ़ान,विजयपाल सिंह,मीर हादी अली उर्फ बाबर मियाँ द्वारा आयोजित विभिन्न राजनीतिक तथा निजी कार्यक्रम में शिरकत की।
तत्पश्चात बदायूँ विधानसभा में राजीवराज के आवास पर आयोजित निजी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
लोक क्षेत्र बदायूँ में विभिन्न स्थानों पर आमजनता तथा सपा कार्यकर्ताओं ने मा0 धर्मेन्द्र यादव का गर्मजोशी से पार्टी के समर्थन में नारे लगाकर स्वागत किया।
क्षेत्रीय जनता द्वारा किये गए स्वागत से अभिभूत मा0 धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि बदायूँ की सम्मानित जनता ने सदैव ही समाजवादी पार्टी का सम्मान किया है और पार्टी के संघर्ष के दिनों में नेताओं के कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है जिसके फलस्वरूप पार्टी और अधिक मजबूत बनकर सामने आई है।उन्होंने आगे कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के छलावे को उत्तर प्रदेश की जनता भली भांति जान चुकी है जिसका जीता जागता उदाहरण पिछला लोकसभा चुनाव है जिसमे प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को अपना ऐतिहासिक समर्थन देकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में पार्टी को देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बना दिया है तथा आने वाले समय मे उत्तर प्रदेश की बागडोर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव के हाथों में सौपने के लिये प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रदीप यादव,पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव,पूर्व विधायक हाजी मसर्रत अली उर्फ बिट्टन,पूर्व विधायक राजेश यादव,वरिष्ठ सपा नेता काज़ी रिज़वान,पीयूष रंजन यादव,विपिन यादव,सुनील यादव,ब्रजेन्द्र यादव,सुनील उर्फ बिल्ला भईया,राजेन्द्र गुरु जी,सुमित यादव,रूपकिशोर यादव,लकी उस्मानी,डॉ0 सत्यप्रकाश,गुड्डू चौधरी, रविन्द्र सिंह,राजा यादव, वीरसिंह प्रधान,अख्तर अली प्रधान,विपिन सिंह आदि सहित तमाम लोग साथ रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!