Breaking News

सर्व प्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और पंचोपचार पूर्वक पूजन किया

Spread the love

कल अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, बदायूं की एक बैठक तहसील -दातागंज , ब्लाक -म्याऊं के ग्राम -जमालपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने की। बैठक का संचालन बदायूं जिले के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में सर्व प्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और पंचोपचार पूर्वक पूजन किया। भगवान परशुराम का चालीसा आदि का वाचन किया तद्उपरान्त महिला और पुरुष दोनों के लिए सात संकल्पों का वाचन किया गया। बैठक में संगठन के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक के उपरांत मिष्ठान वितरण भी किया गया।
बैठक में बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा कि हम ब्राह्मणों ने सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार के समान माना है और हमेशा सम्पूर्ण विश्व के कल्याण के कार्य किए और कर रहे हैं, करते रहेंगे।जब जब अत्याचार, अन्याय और शोषण हुआ तो उसे दूर करने के प्रयास किए हैं।हमारा यह प्रयास रहा है कि सभी सुरक्षित रहें, सभी का विकास हो, सभी खुशहाल रहें।
आज भी हमारा प्रयास है और रहेगा कि सभी सुरक्षित, सुखी और संपन्न रहें। इसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करें और प्रयासों को सफल बनाने के लिए
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद व जन सामान्य मंच से लोगों को अधिक से अधिक जोड़कर संगठनों को मजबूत बनाने का प्रयास करें।
बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त , उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा, बदायूं जिले के जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, सर्व श्री सचिन तिवारी, रजनीश तिवारी, सुधाकर तिवारी, रिंकू तिवारी, सर्वेश तिवारी, विवेक तिवारी, दिनेश चन्द्र शर्मा,मोनू तिवारी,ब्रजशंकर तिवारी,कु.रौनक,कु. शिखा, श्रीमती प्रीति, शिवम्, कामता प्रसाद तिवारी वेदाचार्य,रुप नारायण,शनि, वैष्णवी, राधिका, आयुष, कृष्णा,चन्दन, दिनेश शर्मा, लक्ष्मी, द्रौपदी, चिराग़ मिश्रा व प्रयाग मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
राम अवतार मिश्रा
प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!