Breaking News

गौशाला में हो रही अनियमिताओं और लापरवाहियों को लेकर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्श

Spread the love

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चौधरी ऋषभ सिंह व मुकेश भदौरिया के नेतृत्व में गौशाला में हो रही अनियमिताओं और लापरवाहियों को लेकर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। किसान यूनियन ने नायब तहसीलदार सृजन यादव को ज्ञापन सौंपते हुए गांव राजपुर – कटघर में जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। चौधरी ऋषभ सिंह ने बताया कि गौशाला में गोवंशों की देखभाल में लगातार लापरवाही की जा रही है। गोवंशों के लिए चारे और इलाज की उचित व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोवंशों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। गाय मार रही हैं जहां पर बदबू के कारण ग्रामीण परेशान है, वहीं गाय को कुत्ते खींच रहे हैं। वर्तमान में गौशाला में 8 से 10 गाय हैं, उनके कान में टैग भी नहीं है। यूनियन के पदाधिकारी ने प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार सृजन यादव को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कदम नहीं उठाता है, तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर जितेंद्र, सुनील, अनमोल उपाध्याय, वेद प्रकाश शर्मा, देवेश उपाध्याय, नवनीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!