Breaking News

मां गायत्री व शिव परिवार का स्थापन दिवस समारोह

Spread the love

बिसौली। मां गायत्री व शिव परिवार का स्थापन दिवस समारोह नगर के बिल्सी रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में दीपयज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के 300 से अधिक सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संस्थापक आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से संपूर्ण विश्व में आध्यात्मिक जागृति फैलाने वाले आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा गुरु माता के चित्र पूजन अर्चन कर हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधित्व के रूप में देवेंद्र मिश्रा, नत्थू लाल शर्मा, गंगासहाय, व रमेश रस्तोगी की उपस्थिति में पूर्व ट्रस्ट मंडल के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी एवं सभी सदस्यों ने नव निर्मित मुख्य प्रबंध ट्रस्टी व सदस्यों का स्वागत सत्कार किया। उन्होंने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए लोगों से आग्रह किया कि अपने परिवार को संस्कारवान बनाने के लिए गायत्री मंत्र का जप करें। वेदमाता गायत्री की कृपा से कठिन कार्य भी आसान हो जाता है। इस दौरान नवीन व पुराने ट्रस्ट मंडल ने संकल्प लिया की अखंड दीप शताब्दी और माता जी की शताब्दी के लिए एक दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे व गुरु जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल, दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, रोटेरियन अरविंद अग्रवाल, प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार “साईं” अनुपम गुप्ता, एलआईसी प्रदीप सिन्हा, दंत चिकित्सक संजय वार्ष्णेय, सतीश चन्द्र मिश्रा, देवेंद्र सिंह चौहान, हेमशंकर वार्ष्णेय, साहू सावेद्र, मनोज टाटा आदि ने भागीदारी की। आयोजन को सफल बनाने में आपसी सहयोग से पूर्व ट्रस्टीगण उमेश गुप्ता, संदीप रस्तोगी, विपनेश मिश्रा, स्नेह लता वार्ष्णेय, विमलेश वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय अनीता वार्ष्णेय, अर्चना वार्ष्णेय ने तन मन धन से अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना वार्ष्णेय ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!