Breaking News

राज्य औसत से कम ना हो विभागीय प्रगति

Spread the love

राज्य औसत से कम ना हो विभागीय प्रगति
बदायूं 21 जुलाई। सीडीओ ने 01 से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग व 11 से 31 जुलाई तक संचालित दस्तक रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि विभागीय प्रगति राज्य औसत से कम ना हो इसका विशेष ध्यान रखकर कार्य किया जाए। उन्होंने जन जागरूकता के लिए गाष्ठियाँ कराने व अधिकारियों व कर्मचारियों का संवेदीकरण, उन्मुखीकरण व प्रशिक्षण भी कराने के निर्देश दिए। कार्यों में शीथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने विभागीय दायित्वों का निवर्हन ठीक प्रकार से करें। उन्होंने ग्रामों में झाड़ियां की छटाई, नालों की सफाई, ग्राम वासियों व बच्चों का संवेदीकरण करने के लिए कहा।
सीडीओ ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाए और सभी एमओआईसी व अन्य विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की स्वयं समीक्षा कर कमियों को दूर करें।
सीडीओ ने जन जागरुकता व सहयोग से संचारी रोग व दस्तक रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर किसी विभागीय अधिकारी को कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन की आवश्यकता है तो वह सीधे संपर्क कर सकते हैं लेकिन कार्यों में शीथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!