Breaking News

सरकार स्कूलों को बंद कर बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है

Spread the love

सरकार स्कूलों को बंद कर बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है

रविवार की शाम पीडीए की पंचायत में बोले सांसद धर्मेंद्र यादव

बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित पूर्व विधायक हाजी बिट्टन की कोठी पर रविवार की शाम पीडीए पंचायत आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव रहे। सबसे पहले उनका पूर्व विधायक हाजी बिट्टन समेत सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार से युवा, किसान, व्यापारी समेत सभी लोग काफी परेशान है। सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा के चुनाव की तैयारी में मजबूती से जुट जाएं। लोकसभा चुनाव में आए परिणामों का भी उन्होंने जिक्र किया। प्रदेश सरकार बच्चों के स्कूलों को बंद कर उनसे शिक्षा का अधिकार छीनने का काम कर रही है। प्रदेश में सपा की जब भी सरकार रही है, तब-तब शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया है। यह किसी से छिपा नहीं है। पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार सपा होगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेगें। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश यादव, रजनीश गुप्ता, हाजी अजमल खान, रईस अहमद, कविंद्र सक्सेना, मुबीन फरीदी, अखिलेश यादव, फैजान राईन, प्रदीप गुप्ता, डोरीलाल बघेल, देवेंद्र गौतम, अवधेश यादव, चंगेज खां आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया येलो डे

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को कक्षा पी.जी. से …

error: Content is protected !!