Breaking News

पौधारोपण से धरा पर छाएगी हरियाली, जीवन में आएगी खुशहाली

Spread the love

बिल्सी:-नगर के नैथुआ रोड स्थित साधु पन्नालाल इंटर कॉलेज में अरिहंत वृक्षारोपण समिति की ओर से छात्र छात्राओं के लिए पर्यावरण संरक्षण गोष्टी एवं वृक्षारोपण का आयोजन प्रातः 11:00 बजे किया गया ।जिसमें छात्र छात्राओं के साथ समिति के पदाधिकारियों व उपजिलाधिकारी ने पौधे लगाए व छात्र छात्राओं को पौधे भी वितरित किए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बिल्सी रिपुदमन सिंह व विशिष्ट अतिथि ट्री मैन प्रशान्त जैन रहे ।वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।
ट्री मैन प्रशान्त जैन ने कहा कि
पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है।इस मौके पर विष्णु असावा,सुशांत असावा,रजनीश यादव,केशव वार्ष्णेय,देव ठाकुर,मुदित असावा, ग्रीश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!