Breaking News

शिविर में चार लोगों ने बढ़वाया लोड, 2.35 लाख वसूले

Spread the love

शिविर में चार लोगों ने बढ़वाया लोड, 2.35 लाख वसूले

बिल्सी। पावर कारपोरेशन के निर्देश पर मंगलवार को उपखण्ड कार्यालय बिल्सी पर बिल सुधार कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 27 शिकायते पंजीकृत हुई। जिनमें बिल से संबंधित छह शिकायत आयी, जिनमें से तीन का मौके पर समाधान किया गया, मीटर खराब होने की छह शिकायते प्राप्त हुई। जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारित किया गया। इसके अलावा दो शिकायत मीटर नंबर अपडेट की एवं चार शिकायत लोड बढ़ाने क़ी आई। सात मोबाइल संख्या अपडेट करने क़ी आयी। जिनका मौके पर निस्तारित किया गया। दो शिकायत चेक मीटर से सम्बंधित प्राप्त हुई। जिन्हे अग्रिम कार्यवाही के लिए सहायक अभियंता मीटर को भेजा गया। कैंप में करीब 70 उपभोक्ताओं से दो 35 हजार रुपए क़ी राजस्व वसूली भी की गई। इस मौके पर एसडीओ जयप्रकाश, जेई गजेंद्र पाल, बिलिंग बाबू कुलदीप कुमार, अभिषेक आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …