Breaking News

कांवड़ियों को कैमिस्ट एसोसियेशन ने लगाया शिविर

Spread the love

कांवड़ियों को कैमिस्ट एसोसियेशन ने लगाया शिविर

बिल्सी। मंगलवार को बिल्सी केमिस्ट एसोसिएशन की तरफ से कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित गल्ला मंडी के निकट पवित्र श्रावण मास में कांवड़ियों को निशुल्क दवाई एवं फलाहार कराया गया। जिसका उद्घाटन ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद और सीओ संजीव कुमार सिंह ने किया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया यह कार्यक्रम सभी केमिस्ट भाइयों के सौजन्य से जिलेभर में 22 कैंप एवं चार कार और छह मोटर साइकिल केमिस्ट भाइयों की तरफ से सेवा में लगी हुई हैं। जो लगातार कछला जल भरने के लिए जाने वाले कांवड़ियों की सेवा में लगी हुई है। इस दौरान कैंप में कांवड़ियों के लिए दवा, नमकीन, बिस्कुट, एनर्जेल बूस्ट, ओआरएस, ग्लूकोन-डीइन आदि वितरित किए गए। इस मौके पर लवलेश वार्ष्णेय, अखिल रस्तोगी, चंद्रशेखर वार्ष्णेय, राजेश माहेश्वरी कपिल माहेश्वरी, प्रवीण श्रीवास्तव, जितेंद्र पाल सिंह, अंशुल वाष्र्णेय, शालू सैफी, वसीम सैफी, मधुप राठी, मीनू शर्मा, अर्पित वार्ष्णेय, अनुज माहेश्वरी, संजीव तोषनीवाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!