Breaking News

जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि के द्वारा रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि के द्वारा रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों ने भगवान शिव के चित्र में बहुत अच्छे-अच्छे रंग भरे। जिसमें से फर्स्ट सेकंड थर्ड निकल पाना मुश्किल लग रहा था, बच्चे एनसी क्लास, यूकेजी क्लास, एलकेजी क्लास और फर्स्ट क्लास के थे। छोटे – छोटे बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान वंशिका यादव द्वितीय स्थान आशि यादव तथा तृतीय स्थान नितिन यादव का रहा। ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने बच्चों को भगवान शिव की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान शिव हमारे आराध्य भगवान है, जिन्हें हम श्रावण मास में जलाभिषेक करते हैं और उनकी महिमा का गुणगान करते हैं। ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, सचिव आंचल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ऋतु साहनी, कंचन सक्सेना, पिंकी वार्ष्णेय, रूपम गुप्ता, स्वाति गुप्ता, पारुल अग्रवाल, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, अनुष्का गर्ग, ममता यादव, स्मिता यादव, रुचि वार्ष्णेय, सपना वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सिम्मी साहनी, राधिका अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, विधायक ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किए

Spread the loveशिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : महेश चंद्र गुप्ता बदायूं। शिक्षक दिवस …