Breaking News

नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट, नकदी व सोना ले उड़े

Spread the love

नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट, नकदी व सोना ले उड़े

बदायूं।
थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जून 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे एक चार पहिया वाहन से बदमाश गांव में पहुंचे। गंगादीन पुत्र अजुड़ी सहित तीन लोग पीड़ित रामऔतार के घर आ धमके। पहचान छुपाने के लिए सभी बदमाशों ने नकाब पहन रखा था।

बदमाशों ने रामऔतार के घर में जबरन घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखा 80,000 रुपये नकद और लगभग 100 ग्राम सोना, कुल 3 तोले, जबरन लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने और गांव के अन्य लोगों के आने पर बदमाश मौके से फरार हो गए।

पीड़ित रामऔतार ने घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। संवाददाता शिव प्रताप सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!