Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल स्कूल में सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Spread the love

*फ्यूचर लीडर्स स्कूल स्कूल में सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा*

बदायूं  रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में 24 जुलाई को विद्यार्थियों के लिए एक भव्य गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में छिपी प्रतिभा को उजागर करना और उनमें आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने शास्त्रीय, देशभक्ति, लोकगीत और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी सुरों की मिठास और मंच पर आत्मविश्वास ने माहौल को संगीतमय बना दिया।निर्णायक मंडल ने गायन की प्रस्तुति, स्वर, ताल और भाव-भंगिमा के आधार पर विजेताओं का चयन किया। गायन प्रतियोगिता में कक्षा 8 से अंशु कक्षा 7 से श्रृष्टि और कक्षा 6 से शिवाक्ष प्रथम स्थान पर रहें। इस अवसर विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि संगीत एक रचनात्मक कला है, जो विद्यार्थियों की सोचने और महसूस करने की क्षमता को बढ़ावा देती है। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मंच पर गाना गाने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है, जो उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य  रविन्द्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। इस अवसर पर जुनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य,  मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव,  रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान, अनामिका सिंह और हर्षित  शर्मा उपस्थित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!