Breaking News

01 व 02 अगस्त को उद्योग केन्द्र में होंगे साक्षात्कार

Spread the love

01 व 02 अगस्त को उद्योग केन्द्र में होंगे साक्षात्कार
बदायूँ : 24 जुलाई। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में जनपद के पारम्परिक कारीगरों जैसे बढई, नाई, दर्जी, कुम्हार, राजमिस्त्री, ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूॅ में 24 जुलाई 2025 तक आनलाईन आवेदन किया हो एवं आवेदनकर्ता अथवा उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने पूर्व में इस योजना योजना में टूलकिट व मानदेय का लाभ नही लिया हो।
उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार टे््रड दर्जी के साक्षात्कार 01 अगस्त 2025 व टे््रड दर्जी, बढई, कुम्हार, नाई एवं राजमिस्त्री के साक्षात्कार 02 अगस्त 2025 को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आंवला रोड सालारपुर बदायूॅ में अपरान्ह 11.00 बजे से आयोजित किये जायेगें। सभी अभ्यर्थी आवेदन पत्र में अपलोड किये गये अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ सम्बन्धित उक्त तिथियों में होने वाले साक्षात्कार में भाग लेने का कष्ट करें।
——————


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं ब्रेकिंग:मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने …

error: Content is protected !!