Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

Spread the love

बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक
बिल्सी: आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल में यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से सम्बन्धित स्लोगन लेखन, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर भाग लिया जिसमे स्लोगन लेखन, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमों तथा ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया गया जैसे वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना , वाहन की निर्धारित गति, सीट बेल्ट बांधना, ड्राइविंग लाइसेंस होना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करना, यातायात नियमों का पालन करना, तथा सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझने के लिए भी कहा गया। साथ ही सभी को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के बारें में बताया | अपने जीवन में यातायात नियमों को अनदेखा नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा इस कार्यक्रम का लक्ष्य स्कूली बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल की गाड़ियों के चालक को जिम्मेदार सुरक्षा आदतों के बारे में बताना और संवेदनशील बनाना है ताकि अगली पीढ़ी के लिए सुरक्षित ट्रैफिक एनवायरमेंट बनाये जा सकें। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी 18 वर्ष से कम उम्र में तथा बिना ड्राइविंग लाईसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने स्कूल स्टाफ को भी सभी वाहन निर्धारित मानकों एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा सभी बच्चे अगर अभी से सड़क सुरक्षा के अनुशासन में ढलेंगे तो बड़े होकर सुरक्षित ड्राइविंग करेंगे और समाज व अपने अभिभावकों के लिए रोड सेफ्टी एम्बेसडर के रूप में जन जन तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी में एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों का प्रशिक्षण

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। कादरचौक के ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी पर विद्यालय प्रबंध …

error: Content is protected !!