Breaking News

क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना हमारा लक्ष्य – नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय

Spread the love

क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना हमारा लक्ष्य – नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय

-नगर के उझानी मार्ग स्थित बाबा मिशन हॉस्पिटल में आज श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के चिकित्सकों द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बिल्सी उप- जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार एवं बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार व बाबा ग्रुप के चैयरमेन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय द्वारा फीता काटकर किया गया, इस शिविर में लगभग 125 मरीजो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
अस्पताल के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि हमारा लक्ष्य क्षेत्र की जनता को इलाज उपलब्ध कराना है, जिससे हमारे क्षेत्र की जनता निरोगी रहे।
बाबा मिशन हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर मेहुल वार्ष्णेय ने कहा कि कैंप में जांचों और दवाओं पर विशेष छूट दी गई। हमारे यहां बरेली की अपेक्षा बहुत ही कम दामों पर इलाज किया जाता है।
इस शिविर में डॉक्टर राहुल वर्मा, डॉ प्रियंका निगम, डॉ मेघा वार्ष्णेय,डॉक्टर सिमरन बारार, डॉक्टर तबस्सुम निसार एवं डॉ मेहताब अली ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया । इस अवसर पर बाबा मिशन हॉस्पिटल के मैनेजर कुलदीप कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …