_फ्यूचर लीडर्स स्कूल में अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन, बैज देकर पदों की दिलाई गई शपथ
_
बदायूं रोड पर स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में 25 जुलाई को अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए छात्र परिषद के सदस्यों की आधिकारिक नियुक्ति का प्रतीक बना। इस समारोह में सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया, नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिकता के अर्थ को समझा। जिसमें हेड गर्ल के लिए अनुष्का चौहान और हेड बॉय के लिए दिव्यांशु प्रताप सिंह को विद्यालय के विद्यार्थियों ने चुनाव के माध्यम चुना गया। इसके अतिरिक्त एक्टिविटी इंचार्ज के लिए प्रचिता सागर और समर्थ मौर्य डिसिप्लिन इंचार्ज के लिए निर्भय पराशरी, असेंबली इंचार्ज के लिए कनक उपाध्याय और आरुषि शाक्य, स्पोर्ट्स इंचार्ज के लिए आदित्य यादव का चयन किया गया। कल्पना हाउस में प्रीफैक्ट के पद पर भानु प्रताप सिंह और प्रियांशी, कैप्टन के पद लिए मुदस्सर अली और तान्या माहेश्वरी तथा वाइस कैप्टन के पद के लिए अली हुसैन और साक्षी का चयन किया गया।कौटिल्य हाउस में प्रीफैक्ट के पद के लिए सारांश एवं निमिषा माथुर, कैप्टन के लिए मयंक और तमन्ना राठौर वाइस कैप्टन के लिए शिवाक्ष और श्रृष्टि सिंह का चयन किया गया। कलाम हाउस से प्रीफैक्ट के पद लिए सत्यम शर्मा और पायल, कैप्टन के लिए आराध्य परमार और तान्या सिंह वाइस कैप्टन के लिए अभय चौधरी और पूर्वी का चयन किया गया। कस्तूरबा हाउस के प्रीफैक्ट पद के लिए वैभव सागर और इशिता कुमारी, कैप्टन के लिए अक्ष सिंह और प्राची , तथा वाइस कैप्टन के लिए सोनू और अंशु का चयन किया गया।सभी पदों पर नियुक्त किए गए छात्र छात्राओं को बैजेस एवं सैशेस पहनाकर अलंकृत किया गया। अलंकरण समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे सभी को आने वाले वर्ष के लिए गर्व और प्रत्याशा की भावना महसूस हुई। इस आयोजन ने न केवल छात्र नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला, बल्कि भविष्य के नेताओं के पोषण के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया। विद्यालय डायरेक्टर वीपी सिंह ने नए परिषद सदस्यों को बधाई दी और उनसे अपने साथियों के लिए रोल मॉडल बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “नेतृत्व उपाधियों के बारे में नहीं है, बल्कि कार्यवाही और उदाहरण के बारे में है। मुझे विश्वास है कि हमारी छात्र परिषद इस अवसर पर आगे आएगी और हमें गौरवान्वित करेगी।” विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता अभिव्यक्ति कौशल को निखारना है। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने सभी पद पर नियुक्त विद्यार्थियों को बैजेस लगाकर बधाई दी। इस अवसर पर सभी हाउस के इंचार्ज और सब-इंचार्ज ने बच्चों को सैशेस भी पहनाए । इस अवसर पर जुनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी, रंजना राठौर, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान, तैयबा फातिमा ,अनामिका सिंह और हर्षित शर्मा उपस्थित रहें।
Budaun Amarprabhat