Breaking News

दंबगों ने रंजिशन की मारपीट, चार पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

दंबगों ने रंजिशन की मारपीट, चार पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकपुरा में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में रंजिशन हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गांव निवासी अरविन्द पुत्र रामनिवास ने पुलिस को बताया कि गांव के ही उर्वेश, सतेन्द्र, दुर्वेश, ब्रजेश पुत्रगण रामदास जमीन के विवाद को लेकर रंजिशन आकर घर के सामने गन्दी-गन्दी गालियां देने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे लात घूसे व लाठी डन्डों से मारपीट करने लगे। जिससे वह घायल हो गया। उसकी मां गौरी देवी, पिता रामदास व बहिन बचाने को आई तो दंबगों ने उनके साथ मारपीट करना शुरु कर दी। अब लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित अरविंद की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …