Breaking News

नगर पंचायत वजीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने कावड़ियों को कराया जलपान व फल वितरित किए

Spread the love

नगर पंचायत वजीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने कावड़ियों को कराया जलपान व फल वितरित किए

नगर पंचायत वजीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने कावड़ियों को फल व मिठाई वितरित की। वजीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने आज कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। और कावड़ियों को पुष्प वर्षा के साथ फल व मिठाई के साथ समोसे वितरित किए। नगर पंचायत वजीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने बताया सावन का पवित्र महीना होता है उसको लेकर आज मैंने भोले के भक्तों को फल व मिठाई वितरण कर जोरदार स्वागत किया।नगर पंचायत वजीरगंज होकर जाने वाले सभी कांवड़ियों के जत्थों पर जोरदार पुष्प वर्षा की एवं उनको जलपान कराया। चेयरमैन प्रतिनिधि समाजसेवी जहीर अहमद ने कहा कि सेवा से ही पुण्य मिलता है। सभी को सेवा धर्म करना चाहिए। वही उन्होंने बताया कि इससे ज्यादा क्या पुण्य होगा भोले के भक्त जल लेकर पैदल आते है और जलाभिषेक करते है हम सबको जलपान और कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करते रहना चाहिए। इस मौके पर नगर पंचायत वजीरगंज नगरवासी व ग्रामवासी मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …