Breaking News

भ्रष्ट तत्वों को सद्बुद्धि के लिए देवाधिदेव से की प्रार्थना।

Spread the love

भ्रष्टाचार के समूल नाश के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया जलाभिषेक।

भ्रष्ट तत्वों को सद्बुद्धि के लिए देवाधिदेव से की प्रार्थना।

जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान मे प्रदेश समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने रिश्वतखोरी, कमीशन खोरी, मिलावट खोरी , काला बाजारी और डग्गामारी के समूल नाश के लिए तथा भ्रष्ट तत्वों को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु बुर्रा फरीदपुर स्थित प्रसिद्ध शिवालय पर जलाभिषेक किया।

सर्व प्रथम संगठन के पदाधिकारी भागीरथ घाट कछला पहुंचे, गंगा स्नान करने के पश्चात गंगाजल लेकर बुर्रा फरीदपुर स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से रिश्वत खोरी, कमीशन खोरी, मिलावट खोरी , काला बाजारी और डग्गामारी के समूल विनाश एवं भ्रष्ट तत्वों को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु प्रार्थना की।

इस अवसर पर केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, प्रदेश समन्वयक सत्येन्द्र सिंह गहलोत, जिला समन्वयक आर्येन्द्र पाल सिंह, सह जिला समन्वयक रामलखन , तहसील समन्वयक बदायूं कृष्ण गोपाल, तहसील समन्वयक सहसवान प्रमोद कुमार, ब्लाक समन्वयक भुवनेश कुमार, नेत्रपाल, नेकसू, पूरन, कृष्णपाल आदि की सहभागिता रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!