उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाटी में गंदगी के अंबार लगे होने से गांव में बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो रहा है। गांव में करीब तीस पोल लगे हैं लेकिन उन पर एक भी लाइट नहीं लगी है जिससे लोग अंधेरे में कीचड़ में निकलने को मजबूर हैं । ग्रामीण खुद अपने निकास की सफाई करने को बाध्य हैं ।सरकारी स्कूल जाने के लिए स्कूली बच्चो को इधर उधर घूमकर बंधा की ओर से गुजरना पड़ रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि पत्नी ग्राम प्रधान तो पति रोजगार सेवक है जो विकास का पैसा हजम कर रहा है । गांव में विकास के नाम पर सिर्फ विद्युत पोल लगे हैं बाकी सड़के कीचड़ में खो गई है । बच्चे स्कूल जाते समय इसी कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान शासन प्रशासन के आदेशों को ताक में रखकर मनमानी कर रहा है। ग्रामीणों ने गांव में सड़क , लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।पूर्व प्रधान महीपाल ने वताया गांव मे करीब 25 बिजली पोल खड़े है क ई वर्षो से लाइटे नहीं लगाई गई है महिला सफाई कर्मी तैनात है पर महिला सफाई कर्मी सफाई कराने कभी-कभार अन्य व्यक्ति को भेज देती है ग्रामीण मौलवी का कहना है ।सरकारी योजनाओ का पात्र लोगो को कोई लाभ नही मिल रहा है गंदगी के अंबार लगे है ग्रामीणो को खुद सफाई करनी पड़ रही है ग्राम पंचायत मे विकास कार्य मे बड़ा गोलमाल हुआ है इस संबध में प्रधान से बात करनी चाही पर उन्होंने फोन रिसीव नही किया ग्रामीणो ने जिलाअधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है
Budaun Amarprabhat