Breaking News

हरियाली तीज पर महिलाओं ने मेहंदी और झूला झूल कर मनाई तीज।

Spread the love

हरियाली तीज पर महिलाओं ने मेहंदी और झूला झूल कर मनाई तीज।

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बा में आज हरियाली तीज के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में महिलाओं ने अपने हाथों में मेंहदी लगाकर, नाच गाना और संगीत गाकर एवं झूला झूल कर हरियाली तीज मनाई। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के समीप चिटौली गांव के समीप हरि फार्म हाउस पर आई वी एफ की महिला इकाई ने मोहिनी गोयल के नेतृत्व में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की मेंहदी एवं डांस प्रतियोगिता के अलावा खेल, नृत्य, संगीत आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उसके बाद सभी लोगों को सूक्ष्म जलपान करने के बाद प्रतियोगिता में जीतने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तीज महोत्सव कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की नैना गोयल, सुची गोयल, प्रीति अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, प्रीति गोयल, विदुषी अग्रवाल, शिखा गोयल, सारिका गोयल, मनीषा गोयल, प्रियंका अग्रवाल, रमा जायसवाल, अंजू गुप्ता, सोनाली, पूजा अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, प्रीति सक्सेना, कंचन सिंह, ज्योति शर्मा समेत चार दर्जन से ज्यादा महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्रों और स्थानीय नवप्रवर्तकों के लिए नवंबर-दिसंबर में सजेगा वैज्ञानिक मंच

Spread the loveबदायूं। जनपद में छात्र-छात्राओं के भीतर वैज्ञानिक सोच विकसित करने और आम जनमानस …