Breaking News

नवजात शिशु की उसहैत एक प्राइवेट हास्पिटल पर मौत ,परिजनों ने पीएचसी प्रसव केंद्र पर काटा हंगामा

Spread the love

नवजात शिशु की उसहैत के एक हास्पिटल पर मौत ,परिजनों ने पीएचसी प्रसव केंद्र पर काटा हंगामा पुलिस से की शिकायत
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा छिददा सरेली निवासी पंकज की पत्नी गर्भवती थी प्रसव पीड़ा हुई पंकज ने वताया गुरवार को सुबह उसकी पत्नी ने पीएचसी प्रसव केंद्र उसहेत पर एक बेटे को जन्म दिया था, पीएचसी पर ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स ने शिशु के जन्म के बाद पक्का पुल स्थित प्राइवेट एक हॉस्पिटल पर आशा वर्कर के साथ भेज दिया जबकि पंकज अपने नवजात बेटे को बदायूं लेके जाना चाहता था लेकिन नर्स ने आशा के साथ प्राइवेट अस्पता ल में सांठ गांठ कर एक प्राइवेट हॉस्पिटल पर भेज दिया जहां पर अस्पताल की स्टाफ नर्स ने शिशु को एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद शिशु की कुछ देर में तड़प तडप मौत हो गई। पंकज मौत के बाद पीएचसी केन्द्र पर अपने म्रत बच्चे को लाया और स्टॉफ नर्स पर निजी अस्पताल से मिलकर दलाली करने का आरोप लगाकर हंगामा किया और मौत के लिए नर्स के खिलाफ थाना उसहैत पर तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह मामले को गंभीरता से लेकर जांच मे जुटे हैं परिजनो ने पीएम कराने से इंकार कर दिया गमगीन माहौल में बेगर पीएम कराए सरेली बंधा के नीचे गंगा किनारे म्रतक शिशु के शव को दफना दिया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!