विजय नंगला- भारतीय किसान यूनियन द्वारा घटनास्थल का किया निरीक्षण
आज दिनाँक 31/07/2025 को थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम विजयनंगला से भाकियू चढूनी के जिला महासचिव सुरेशचंद्र गुप्ता पुत्र श्री विशुन लाल गुप्ता उम्र 54 वर्ष के शव मिलने की सूचना पर जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया तथा परिजनों से वार्तालाप कर घटना की संक्षिप्त जानकारी ली गयी है वही भाकियू चढूनी ने पचास लाख का मुआवजा मृतक के परिवार को दिया एक सदस्य को नौकरी दी जाए परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए निष्पक्ष जांच कराई जाए सभी मांगे पुरी की जाए और प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण मृतक के सिर पर किसी वस्तु से पहुँचाई गई चोटों के कारण होना पाया गया है। उधर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आलाअधिकारियों से वार्ता से पता चला कि क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 03 टीमें गठित कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। घटनास्थल पर मौजूद, जिला मीडिय प्रभारी, इरशाद खान, नूरु उद्दीन, कल्लू, अजय सैनी, महेंद्र पाल, अरशद खान, इशरार खान, इस्लाम खान, बब्बन खान, मुनतियाज खा, आदि लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat