Breaking News

5 जुलाई से चलेगा विशेष गौवंश संरक्षण अभियान

Spread the love

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने गौवंश संरक्षण प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में आगामी 05 जुलाई से 20 जुलाई तक जनपद में विशेष गौवंश संरक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें छुट्टा गौवंशों को संरक्षित किया जाएगा। अभियान के लिए 06 विभागों की संयुक्त टीम कार्य करेगी तथा कैटल कैचर का उपयोग भी होगा।
जिलाधिकारी ने अटल बिहारी वाजपेई सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों से कहा कि वह प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अस्थाई गौशाला बनाएं तथा जो गौशाला निर्माणाधीन हैं, उनको गुणवत्तापूरक ढंग से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराएं, ताकि उनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने गौशालयों की मैपिंग कर योजना बनाकर गौवंश संरक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैचमेंट एरिया निर्धारित कर गौशालयों की क्षमता की जानकारी रखते हुए अभियान के दौरान को गौवंशों को संरक्षित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में बरेली मंडल के सभी जनपदों में आगामी 05 जुलाई से 20 जुलाई तक विशेष गौवंश संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए पशुपालन विभाग द्वारा 80 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र में भी विशेष जोर गौवंश संरक्षण पर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग के अनुसार 8743 गौवंशों का संरक्षण इस दौरान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए नगरीय क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होंने अधिकारियों से सहभागिता योजना अंतर्गत पशु प्रेमी पशुपालकों को समय से भुगतान करने के लिए कहा तथा गौशालाओं में रात्रि केयरटेकर/ चौकीदार की व्यवस्था करने के लिए कहा तथा कहां की गौशालाओं में पानी ना भरे यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर पशुपालन व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बदायूं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में फेरबदल, छह निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

Spread the loveबदायूं। जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस …

error: Content is protected !!