05 अगस्त तक जारी रहेगा आईटीआई के तृतीय चरण में प्रवेश
बदायूँ : 01 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एस0के0 वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के छः राजकीय (बदायूँ, दातागंज, बिसौली, बिल्सी, कादरचौक एवं दहगवां) व सात निजी (ग्लोबल मझियाँ, ग्लोबल आमगाँव, विवेकानन्द, बगरैन, वी0के0, पोपसिंह एवं जी0जेएस0) औधौगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त 2025 प्रशिक्षण सत्र के तृतीय चरण प्रवेश 05 अगस्त 2025 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी रविवार के अवकाश के दिन भी प्रवेश ले सकते है, तथा प्रवेश कार्य सुचारू रहेगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने चयन परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesd.gov.in/dte पर देखें। यदि अभ्यर्थी का प्रवेश हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिण्ट प्राप्त कर सकता है। प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक-पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइस फोटो के साथ सम्बन्धित प्रवेश संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि 5 अगस्त तक सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध प्रवेश लिस्ट से जॉच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले सकते है।
उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित व्यवसाय-इलैक्ट्रीशियन, फिटर ,कोपा, वायरमैन, इलैक्ट्री पावर डिस्ट्रीव्यूशन, मशीनिष्ट, फिजियोथरेपी, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर मैकेनिक मोटर व्हीकल, वैल्डर, प्लम्बर, टर्नर, कास्टोमौलौजी, ड्रेसमेंकिग, स्वीइंग टैक्नोलौली, पेन्टर जनरल, आई0सी0टी0एस0एम0, आर0ए0सी0 ,फैशनटैक्नोलौजी, स्टैनो हिन्दी/अंग्रेजी, मैकेनिक कन्ज्यूमर इलैक्ट्रानिक्स एपलाइन ,टाटा टैक्नोलौजी के अन्तर्गत आई0टी0ओ0टी0, रोवोटिक्स, इलैक्ट्रीक मोटर व्हीकल ,प्लम्बर आदि हैं।
—–