Breaking News

अनुसूचित जाति की महिलाओं को कुक्कुट पालन योजना में मिलेगा लाभ

Spread the love

अनुसूचित जाति की महिलाओं को कुक्कुट पालन योजना में मिलेगा लाभ
बदायूँ : 01 अगस्त। मुख्य पशु अधिकारी डॉ0 समदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुक्कुट पालन योजना (राज्य योजना) अनुदान सं० 83 के अन्तर्गत जनपद में 200 इकाई प्रति इकाई (50 कुक्कुट) कुक्कुट पालन हेतु लाभार्थियों का चयन किया जाना है अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए बैकयार्ड पोल्ट्री डवलपमेनट कार्यक्रम योजनान्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जनपद बदायूँ को 200 (दो सौ) कुक्कुट इकाईयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह योजना अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग की महिला लाभार्थियों के लिए है। लभार्थियों के चयन हेतु ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त चयनित सूची का परीक्षण सम्बन्धित पशुचिकित्सा अधिकारी व पोल्ट्री प्रोग्राम आफिसर करेगें। इसके बाद जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, लाभार्थियों के चयन को अन्तिम रूप प्रदान करेगें। जिसमें योजना के लाभार्थी अनुसूचित जाति के निर्बल वर्ग की महिला हों, उसी ग्राम के निवासी होगे, स्वयं के रहने की व्यवस्था हो तथा कुक्कुट पालन मे रूचि रखते हो, पात्र होगें।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!