Breaking News

महेश बाल कालेज में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

Spread the love

महेश बाल कालेज में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

बिल्सी। कछला रोड स्थित श्री महेश बाल विद्या इंटर कालेज मंदिर में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा के तहत कक्षा 10 की छात्राओं के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने इस दौरान अपने हाथों से यातायात के नियमो को लेकर सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाए। प्रधानाचार्य डॉ रोहतास कुमार ने सभी छात्राओं को रोड पर चलने और क्रॉस करने के नियम विस्तार से समझाया एवं सावधानीपूर्वक चलने का निर्देश दिया। इस मौके पर कुमकुम, आलोक सक्सेना, नरेश चंद्र समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …