Breaking News

गर्भावस्था में आयरनयुक्त वस्तुएं अधिक ले महिलाएं

Spread the love

गर्भावस्था में आयरनयुक्त वस्तुएं अधिक ले महिलाएं

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 85 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी गई। इस दौरान 60 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड से परीक्षण भी कराया गया। महिला चिकित्सक डॉ चारु गुप्ता ने बताया कि गर्भावस्था का समय गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत नाजुक होता है। इसके साथ साथ महिलाओं के लिए काफी कठिन भी रहता है। ऐसी हालत में महिलाओं को देखभाल की सख्त जरूरत रहती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आयरनयुक्त वस्तुओं का सेवन अधिक करना चाहिए। गर्भ में बच्चे के विकास होने से अक्सर महिलाओं में खून की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में उन्हे आयरनयुक्त वस्तुएं ही खून की कमी को दूर कर सकती है। इस मौके पर डा.जयश्री शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …