Breaking News

जितेंद्र यादव ने कांवड़ियों को कराया विशाल भंडारा

Spread the love

सावन माह के अंतिम रविवार को जिले भर में जगह जगह भंडारे आयोजित किए गए। शिव भक्तों को हलवा पूड़ी और खीर का प्रसाद बांटा गया। कछला स्थित अलीपुर मढैया पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने कांवड़ियों को 11 वें भंडारे का आयोजन किया जिसमें केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित अनेक दिग्गजों ने अपने हाथों से प्रसाद बांटा।
रविवार को जिले के हर कस्बे सड़क चौराहे पर कांवड़ियों को भंडारे आयोजित किए गए। हर साल की तरह इस साल भी जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव द्वारा 11 वां भंडारा कछला के अलीपुर मढ़ैया पर आयोजित किया गया। वर्षा यादव ने कांवड़ियों को रोक रोक कर खीर का प्रसाद दिया। साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व जितेंद्र यादव ने कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कांवड़ियों को सप्रेम प्रसाद दिया। भंडारे में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव भगवान शंकर की उपासक हैं वह हर साल कांवड़ियों को भंडारा आयोजित करती हैं। इससे उनके जीवन के सात्विक रूप के दर्शन होते हैं। वर्षा यादव ने कहा कि भंडारा करने से मानसिक शांति मिलती है। सेवाभाव पैदा होता है। लोगों को इस तरह के आयोजन करते रहने चाहिए।
प्रसाद बांटने वालों में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, कछला चेयरमेन जगदीश लोनिया, रानी पुंडीर, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, अशीष शाक्य, ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव सहसवान, ब्लॉक प्रमुख इस्लाम नगर गजेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख उझानी शीशपाल शाक्य एवं जिला पंचायत सदस्यआदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!