Breaking News

बिल्सी पुलिस ने हाइवे पर कांवड़ियों पर बरसाए फूल

Spread the love

बिल्सी पुलिस ने हाइवे पर कांवड़ियों पर बरसाए फूल

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित शेखुपुर चौराहे के निकट कछला गंगा घाट से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों को जलपान कराया। कल सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर कावड़ियों की खासी भीड़ उमड़ रही है। आखिरी सोमवार को लेकर विभिन्न जगहों पर कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से अंबियापुर चौराहा, बदायूं चौराहा, रंजना तिराहा, सिरासोल स्टैंड पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीजे की धुन पर कावड़िए झूमते हुए नजर आए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा मानव सेवा हर रूप में की जा सकती है, बस करने के लिए आप तैयार हो। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्या, राममेहर सिंह, रामवीर सिंह, संजीव कुमार, सुंदर आर्य, संजय सिंह, राहुल कुमार, उर्जेश कुमार, मनोज सेंगर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …