Breaking News

मित्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया

Spread the love

बिसौली। आदि शक्ति काली माता शिव मंदिर बंजरिया के परिसर में राधा रानी प्रेम सेवा समिति द्वारा मित्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां काली की आरती से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के बाद सभी के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई, जहां भक्तों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। समिति द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना करते हुए लोगों ने सेवा भाव की प्रशंसा की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने समर्पण भाव से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, जेई मनोज यादव, मुकेश शंखधार, अमित अग्रवाल, सोनू, सतीश भैया, पुरन प्रकाश (टिंकू), अक्षय, गुड्डू शर्मा, डॉ. अजीत, विशाल यादव, श्याम गॉड, डॉ. सुमित, राजीव सिंह, डा. प्रमोद यादव सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!