Breaking News

खेतों में घूम रही बेसहारा गाय को किसी ने भाला मारकर घायल कर दिया

Spread the love

सहसवान: खेतों में घूम रही बेसहारा गाय को किसी ने भाला मारकर घायल कर दिया। घायल गाय ने तड़प तड़प का दम तोड़ दिया। इसको देखकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। गाय के शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वालों को सजा दिलाने की मांग की।
सोमवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव खंदक में खेतों में घास चर रही गर्भवती गाय को खेत की रखवाली कर रहे किसी किसान ने भाला मारकर घायल कर दिया। गाय भागती हुई दूसरे खेत में पहुंच गई और वहां तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। पशु चिकित्सा अधिकारी कर्मवीर सिंह, असिस्टेंट शैलेंद्र कुमार सिंह ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और गाय को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बजरंग दल के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मारने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने लोगों को शांत करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कावण यात्रा मार्ग पर पहले दिन अतिक्रमणकारियों को दी तीन दिन की मोहलत, सड़क किनारे से स्वयं हटा लें कब्जा*

Spread the love* उझानी:- कावण यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व नगर पालिका परिषद के द्वारा …

error: Content is protected !!