Breaking News

एसडीबी पब्लिक स्कूल में अंतर सदन राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में अंतर सदन राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। जिसकी प्रभारी शिक्षिका शारदा बवेजा रहीं। प्रतियोगिता में गंगा, यमुना, ध्रुव एवं प्रह्लाद सदन के छात्रों ने भाग लिया। सदन प्रभारी रोमा, प्रिया, कविता व श्वेता की देखरेख में कक्षा 3 से 6 तक के विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर राखियाँ बनाईं। प्रतिभागियों में विराज, सृष्टि, शिवी, अंशिका, किंजल, राधिका, मधु, आरिश, दक्षेश, अनिका, अवनी, अदिति, प्रगति, आराध्या, सपना, वैष्णवी, अनन्या, तनिष्का, वाणी, राही, आयुष, आरव, काव्या, रौनक, आस्त्र, गरिमा, अन्या व तन्वी प्रमुख रहे। निर्णायकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ पाँच राखियों का चयन किया गया। जिसमें मधु (यमुना सदन), तन्वी (ध्रुव सदन) तथा कनिष्का, सपना एवं वाणी (प्रह्लाद सदन) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू बत्रा एवं निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!