Breaking News

बदायूं पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने रक्षाबंधन व जन्माष्टमी को 548 कर्मचारियों को 16 लाख रुपये का एरियर बांटा

Spread the love

बदायूं पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने रक्षाबंधन व जन्माष्टमी को 548 कर्मचारियों को 16 लाख रुपये का एरियर बांटा

एरियर मिलते ही सभी कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिले, आभार जताया

बदायूं। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने रक्षाबंधन औऱ जन्माष्टमी के मद्देनजर 548 सामान्य कर्मचारियों, सफाईकर्मियों, पेंशनर और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 16 लाख रुपये का एरियर बांटा।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस पर 359 कर्मचारियों को एरियर में 6 लाख 60 हजार 737 रुपये, पेंशन एरियर दिए गया। अन्य कर्मचारियों को अन्य मद में रुपये दिए। इस प्रकार 548 कर्मचारियों को 16 लाख एक हजार 909 रुपये का भुगतान किया गया है।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि उनकी हमेशा से मंशा रही है प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान रहे। सभी सुखी औऱ खुश रहे। उन्होंने कहा वह नगर पालिका के प्रत्येक कर्मचारी को अपने परिवार का सदस्य मानती है। पालिका कर्मियो की खुशी में उनकी खुशी है। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी बड़ा त्यौहार होता है। सभी कर्मचारी अच्छे से त्यौहार मनाएं, इसलिए यह एरियर बाँटा गया है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह त्यौहार पर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए। अन्य कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि रक्षाबंधन औऱ जन्माष्टमी पर सभी शहरवासियों को पेयजलापूर्ति औऱ स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त सुविधा मिले।
कहा कि सभी कर्मचारी नगर पालिका के परिवार हैं। वह वेतन,एरियर, बोनस, ग्रेजुटी पर ही निर्भर है। उनके बिना शहर का विकास नहीं हो सकता।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि रक्षा बंधन और जन्माष्टमी पर्व पर पूरे शहर में पानी और सफाई की बेहतर व्यवस्था रखी जाएगी। सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले बाजारों को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई की व्यवस्था कराएं।
इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तैय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, लेखाकार लवी कुमार, कार्यलय अधीक्षक खालिद अली खां, लिपिक नवेद इकबाल,रजनेश, सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल, नगर सचिव अरुण कुमार व स्वायत शासन संघ के अध्यक्ष सचिन सक्सेना, महामंत्री नारायण दत्त शर्मा एवम पालिका के समस्त सामान्य व सफाई कर्मचारी मौजूद थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!