Breaking News

बाढ़ से प्रभावित गन्ना क्षेत्रफल के लिए किसानों को दिए सुझाव

Spread the love

बाढ़ से प्रभावित गन्ना क्षेत्रफल के लिए किसानों को दिए सुझाव
बदायूँ : 07 अगस्त। बाढ़ से प्रभावित गन्ना क्षेत्रफल के लिए जिला गन्ना अधिकारी ने शासन से प्राप्त सुझावों के क्रम में जनपद के किसानों को बताया कि जिन खेतों में लगातार बारिश के कारण पानी भर गया है और आसपास में जल निकासी संभव है, उनमें जल निकासी के तत्काल प्रयास किये जायें और गन्ना किसानों को इसके लिए प्रेरित किया जाये।
उन्होंने बताया कि लगातार बारिश से मिट्टी के मुलायम होने एवं हवा के प्रभाव से जिन क्षेत्रों में गन्ना गिर गया है या गिरने की सम्भावना है, उन क्षेत्रों में गन्ने के गिरने के 24 झण्टे को अन्दर पुनः खड़ा करके बंधाई कराने के प्रयास किये जाये। बसन्तकालीन गन्ना बआई में नुकसान की ज्यादा संभावना को देखते हुए स्रोत से पानी उतरने के बाद इसमें कर्कान्डाजिम या थायोफिनेट मिथाइल 01 लीटर तथा एन.पीयो. 05 कि.ग्रा. 800 से 1000 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से पौधे की बढ़वार बढ़ जाती है।
उन्होंने बताया कि किसानों को किसी भी अपरिहार्य स्थिति में सहायता हेतु ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, बदायूँ, (मो.न.-7081202506) व सचिव प्रभारी, सहकारी गन्ना विकास समिति लि.. बदायूँ (मो.न.-7081202326) एवं चीनी मिल बिसौली के महाप्रबन्धक गन्ना (मो.न. -9115522779) तथा बदायूँ के मुख्य गन्ना अधिकारी (मो.न.-7017040873) पर सम्पर्क कर सकते हैं।
उन्होंने चीनी मिल न्यौली एवं बिसौली के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि फील्ड में उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए बाढ़ के सम्बन्ध में कृषकों से वार्ता कर बाढ़ से फसल को बचाने का उपाय बतायें तथा प्रभावित क्षेत्र का वास्तविक आंकलन भी करा लें।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!