Breaking News

आश्रम कि्रकेट क्लब ने फरीदी क्लब को 20 रनों से हराया

Spread the love

आश्रम कि्रकेट क्लब ने फरीदी क्लब को 20 रनों से हराया

बेहतरीन प्रदर्शन पर आकाश दिया मैन ऑफ द मैच

बिल्सी। बदायूं बस स्टैंड के निकट मैदान पर चल रहे टी-10 कि्रकेट टूर्नामेंट में रविवार को आश्रम कि्रकेट क्लब और फरीदी कि्रकेट कल्ब के मध्य मैच खेला गया। जिसमें आश्रम क्लब ने फरीदी क्लब को 20 रनों से हराकर मैच जीत लिया। फरीदी क्लब के कप्तान फतेह फरीदी ने टॉस जीतकर पहले फीलिंडग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए आश्रम क्लब की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 97 रन बनाकर आलआउट हो गई। टीम की ओर से आकाश ने 16, बॉबी ने 11, अमन ने आठ, पि्रसं ने 10, रितिक जैन ने 23 और मुशीर अंसारी ने 24 रन बनाए। वहीं फरीदी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए वसीम ने दो, दीवान ने दो, अशोक कुमार और फईम ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 98 रनों को लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी फरीदी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी 77 रनों पर ढेर हो गए। जिसमें अभिषेक ने 23, वसीम ने पांच, फईम ने छह, मुदित असावा ने 19, कप्तान फतेह फरीदी ने 14 रनों का योगदान दिया। आश्रम क्लब की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आकाश बाबू ने चार, रितिक जैन ने तीन, बच्चू ने एक विकेट लिया। इस प्रकार आश्रम क्लब को 20 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने पर आकाश बाबू द्वारा 16 रन बनाने एवं चार विकेट लेने पर मैन ऑफ़ द मैच दिया गया। इस मौके पर विशाल ठाकुर, रिजवान मलिक, इकरार अहमद, मिंटू सागर, बुमराह, अभिषेक शर्मा, वसीम कुरैशी, जीतू सैनी, समीर कादरी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …