Breaking News

शिविर में 50 महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Spread the love

शिविर में 50 महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी गई। शिविर में कुछ महिलाओं में मिली खून की कमी, जिन्हे स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.चारु वाष्र्णेय ने ऐसी महिलाओं को आयरनयुक्त वस्तुओं का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि गर्भ में बच्चे के विकास होने से अक्सर महिलाओं में खून की कमी आ जाती है। जो आयरनयुक्त वस्तुएं ही खून की कमी को दूर करती है। इस मौके पर डा.जयश्री शर्मा, शशिवाला, मीरा आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!