Breaking News

बरेली मथुरा हाईवे पर एआरटीओ चौराहा के निकट खंभे से कार टकराने से कर सवार तीन लोगों की मौत एक घायल

Spread the love

बरेली मथुरा हाईवे पर एआरटीओ चौराहा के निकट खंभे से कार टकराने से कर सवार तीन लोगों की मौत एक घायल

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बरेली मथुरा हाईवे पर एआरटीओ चौराहा के निकट देर रात तीव्र गति से जा रही कार खंभे से टकरा गई जिससे कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेज कर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि सभी लोग जनपद संभल में तैनात अपने मित्र लेखपाल के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर देर रात लौट रहे थे कि तभी कार अचानक नियंत्रित होकर आरटीओ चौराहे के पास खंभे से टकरा गई। बताया जाता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और सभी मृतकों के सबों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कार सवार तीन मृतकों में एक व्यक्ति थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम देहमी का बताया जा रहा है तथा दो व्यक्ति शहर के ही निवासी बताया जा रहे हैं।
घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छह माह से जलभराव की समस्या, गंदे पानी के बीच आवागमन को मजबूर लोग

Spread the loveठाकुर चौक से होली चौक तक नाला निर्माण पूरा न होने से राहगीरों …