Breaking News

युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टरों से तिरंगा यात्रा निकाली

Spread the love

बिसौली। खाद की किल्लत को लेकर भाकियू “टिकैत” ने युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टरों से तिरंगा यात्रा निकाली। डीएपी और यूरिया नहीं मिलने पर 15 अगस्त को अधिकारियों को दी काले झंडे दिखाने की चेतावनी।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगों एवं डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिलने पर नगर के अटल चौक से तहसील परिसर तक ट्रैक्टरों से तिरंगा यात्रा निकाली। रैली को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि इस समय किसानों को डीएपी और यूरिया की अति आवश्यकता है वहीं जिले में कहीं भी डीएपी और यूरिया नहीं मिल रही है। जिससे किसान परेशान है और लगातार व्यापारियों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। दुकानदारों द्वारा ओवर रेट में जमकर खाद बेची जा रही है। उन्होंने चेतावनी के रूप में कहा कि अगर 15 अगस्त तक डीएपी और यूरिया खाद की केंद्रों पर व्यवस्था नहीं की गई तो तिरंगा भी लगाया जाएगा और आंदोलन भी किया जाएगा और अधिकारियों को काले झंडे भी दिखाए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू से बचाव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण अभियान

Spread the loveबदायूँ। मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू एवं अन्य श्वसन संबंधी संक्रमणों …