Breaking News

एसडीएम राशि कृष्णा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

Spread the love

बिसौली। तहसील सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के संबंध में एसडीएम राशि कृष्णा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें बीएलओ और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने की बारीकियां को समझाया गया। ताकि गांव में काम के दौरान कोई परेशानी न हो। उप जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कहीं दिक्कत आ रही है तो अधिकारियों से संपर्क कर समाधान करें। उन्होंने सभी को उनकी जिम्मेदारियां से अवगत कराया। साथ ही कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए इसमें कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, सुधाकर मिश्रा, मो. मियां, नरेंद्र मौर्य, भूपेंद्र कश्यप, सत्येंद्र पाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!