Breaking News

किसी के चले जाने के बाद अगर आप उसे याद करना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है कि उनके नाम से आप एक पौधा लगाए

Spread the love

बिसौली। किसी के चले जाने के बाद अगर आप उसे याद करना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है कि उनके नाम से आप एक पौधा लगाए, जो पेड़ बनकर हमेशा लहलहाते रहे। गुरुवार को रोटरी क्लब द्वारा दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के परिसर में क्लब के सदस्य स्व. रोटेरियन राजीव कुमार अग्रवाल एवं स्व. रोटेरियन राजीव गुप्ता की स्मृति में पौधारोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए चारों ओर ट्री गार्ड भी लगाया गया। रोटरी क्लब के सचिव मुदित अग्रवाल ने बताया कि ये पेड़ आने वाले वर्षों तक जीवन दाहिनी छांव एवं स्वच्छ हवा देते रहेंगे। उन्होंने कहा यह छोटा सा प्रयास उनके प्रति श्रद्धा और प्रेम की निशानी है। इस अवसर पर रो. रवि प्रकाश अग्रवाल, सचिव मुदित अग्रवाल, रो. देवेंद्र चौहान, रो. अरविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …