Breaking News

सपा जिला कमेटी का राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का खुला उल्लंघन

Spread the love

पूरे प्रदेश में 26 को मना और बदायूं में 28 जुलाई को मनेगा संविधान मान स्तम्भ दिवस

बदायूं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी ने 26 जुलाई को संविधान मान स्तम्भ दिवस मनाने का निर्णय लिया था, साथ ही अपने सभी जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्ष, सांसद, विधायक, सम्बद्ध प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं सभी प्रमुख नेतागणों को प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से एक पत्र जारी कर अपने-अपने जिलों, नगरों आदि के पार्टी कार्यालयों पर 26 जुलाई को संविधान मान स्तम्भ दिवस मनाने का निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों के क्रम में सभी जगहों पर यह कार्यक्रम मनाया गया, लेकिन न जाने क्यों बदायूं जनपद में ये कार्यक्रम 26 जुलाई को न मनाकर कल (आज) 28 जुलाई को मनाया जा रहा है। ऐसे में ये चर्चा जोरों पर है कि क्या प्रदेश नेतृत्व द्वारा बदायूं जनपद के लिए ये दिवस मनाने के लिए अलग से कोई निर्देश जारी किया गया है?


बताते चलें कि 25 जुलाई को सपा के एक नेता द्वारा अपने फेसबुक से प्रदेशाध्यक्ष श्याम लाल पाल का ये पत्र डालकर लिखा गया था कि संविधान मान स्तम्भ दिवस 26 जुलाई को मनाया जाएगा। ऐसे में क्या यह कहना अतिश्योक्ति होगी कि बदायूं जनपद का सपा संगठन प्रदेश संगठन से इतर कार्य कर रहा है और यदि ऐसा है तो जनपद का संगठन प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का उल्लंघन कर रहा है, ऐसे में क्या सपा का राष्ट्रीय नेतृत्व इस ओर कोई ध्यान देगा।


लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में 37 लोकसभा की सीटें जीतकर इतिहास रचा है और जनता के सपा के ओर बढ़ते रूझान को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आश्वस्त हैं कि 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार अवश्य बना लेगी। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जारी प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशों को बदायूं जनपद के संगठन द्वारा उल्लंघन करने से कहीं जनता के बीच नकारात्मक संदेश भी जा सकता है।
इस मामले में जब सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव से वार्ता करने का कई बार प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं लगा। वहीं सूत्रों से पता चला कि बदायूं कार्यालय के पास संविधान मान स्तम्भ ही नहीं था तो 26 जुलाई को ये कार्यक्रम कैसे सम्पन्न हो पाता।


इस मामले में सपा से बदायूं सांसद आदित्य यादव से भी वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे तो 28 जुलाई को बदायूं कार्यालय पर संविधान मान स्तम्भ दिवस मनाने के लिए आमंत्रित किया गया है।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!