Breaking News

वीर सैनिक मोहित राठौड़ के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दुःख व्यक्त किया

Spread the love

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बदायूँ के इस्लामनगर के ग्राम सवानगर के मूल निवासी भारतीय सेना में जवान मोहित राठौड़ के कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा में आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में बलिदान पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोहित राठौड़ एक साहसी वीर सैनिक थे। उनके निधन से इस्लामनगर क्षेत्र सहित जनपद बदायूँ में शोक की लहर है। दिवंगत वीरआत्मा को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी शहीद सैनिक के परिवारजनों के साथ इस दुःख की घड़ी में साथ खड़ी है।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

कचहरी उपकेंद्र की विद्युत क्षमता दोगुनी, 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा …