Breaking News

डिग्री कॉलेज में मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Spread the love

डिग्री कॉलेज में मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

बिल्सी। बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान कॉलेज में एक चित्र व पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गयी। छात्राओं ने रंगोली द्वारा 1947 के पूर्व के अखंड भारत व आजादी प्राप्त होने के बाद कई देशों में बंटे भारत का चित्रण किया। प्राचार्य डा. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। इस दिवस पर 1947 में भारत के विभाजन के दौरान लोगों के पीड़ितों और कष्टों को याद किया जाता है। इस दिन राष्ट्र उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है जिन्होंने 1947 में विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी और अकल्पनीय पीड़ा झेली। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है। आज का यह दिन हमारी एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए है। इस मौके पर कालेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक दिवस के …