Breaking News

पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

Spread the love

बिसौली। नगर के पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने ध्वजारोहण किया। छात्र छात्रों द्वारा देश भक्ति व भक्तिमय कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री जौहरी ने कहा कि इस आजादी के लिए जिन वीर सपूतों ने बलिदान दिया है, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थीयो ने राधा, कृष्ण, गोपियां, यशोदा, नंद, ग्वाला, और सुदामा की वेशभूषा पहनकर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी प्रधानाचार्य विनोद सिंह पटेल ने स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में मिठाई का वितरण किया। इस मौके पर शरद यादव, प्रतिभा मिश्रा, वेंकटेश शंखधार, रोली सिंह, केशव पाराशरी, ज्योति शर्मा, गीता मौर्य, चिराग सक्सेना, शालिनी पाराशरी, सलोनी सिंह आदि स्टाफ ने अपना योगदान दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक दिवस के …